खेलधार्मिकमध्य प्रदेश

कजलियों के अवसर पर विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुए सांसद राहुल सिंह

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह ।पुरातन से गौरव 1857 की क्रांति के अंतिम योद्धा राजा किशोरसिंह लोधी जू की स्मृति में बुंदेलखंड के पावन पर्व कजलियों के अवसर पर गढ़ी परिसर, हिंडोरिया में आयोजित होने वाली विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आये हुए पहलवान साथियों व अखाड़ो से आये उस्तादों का सम्मान व उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह ने कहा यह दंगल हमारी पुरातन संस्कृति का हिस्सा है, जिसे जीवंत रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. इस अवसर पर वैभव सिंह, नरेश साहू के अलावा और भी जन विशेष रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button