मध्य प्रदेशराजनीति

भारत रत्न राजीव गांधी जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन, 80 वीं जयंती मनाई गई

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा। नगर सिहोरा में भारत रत्न एवं कंप्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के उपलक्ष में मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान अमोल चौरसिया के मुख्य आतिथ्य सहित पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाबा कुरैशी, आलोक पांडे, राजेश पटेल, पवन सोनी, मंसूर मंसूरी के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
अमोल चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा शक्ति का प्रतीक बतलाते हुए, देश को उनके बतलाए रास्ते पर चलने का मार्ग दिशा बतलाई।
बाबा कुरैशी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी ने देश में वोट डालने की उम्र 18 वर्ष करके युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाया।
कार्यक्रम में शिवकुमार गर्ग, डब्बू पाठक, पवन सोनी, बिट्टू खान, शंकर वंशकार, अजीत विश्वकर्मा सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button