मध्य प्रदेश

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियो को लेकर युवा आदिवासी संगठनों की बैठक का हुआ आयोजन

पूर्व मंत्री एवं विधायक ठाकुर रामपाल सिंह को भी आमंत्रित किया जायेगा
सिलवानी । ग्राम पंचायत चैनपुर के पुस्वार धाम मे मंगलबार को देर रात तक आदिवासियो द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को धूम धाम से मनाए जाने के साथ तैयारी के लिए सभी युवा आदिवासी एकजुट हुए व कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। आदिवासी महासभा विकास द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर क्षेत्र के सभी आदिवासी हितेषी संगठनों के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत चैनपुर पुस्वार् धाम में बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की व साथ इस दिन आदिवासियों को बड़ी संख्या में लाने के लिए सभी को जवाबदेही सुनिश्चित की गई एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह जी को भी इस कार्यक्रम में निमंत्रण भी दिया जाएगा वहीं आदिवासी बहुल क्षेत्रीय ग्रामीण इलाकों में जाकर भी आदिवासी दिवस पर उपस्थित रहने के लिए ग्राम स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई जाएगी साथ इस बार विश्व आदिवासी दिवस जिला स्तर, ब्लाक स्तर के साथ साथ आदिवासी सप्ताह के रूप में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इसी बैठक में आदिवासी युवा समाजसेवक मुनीम सिंह धुर्वे पठा वालो का जन्मदिन भी मनाया गया और सब युवा द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की एवं इस मौके पर क्षेत्र के आदिवासी आंचल के ग्रामीण क्षेत्रों से पप्पू ठाकुर, मुनीम सिंह कमलेश उईके, चंदन सिंह, अरविंद शाह, कृष्ण उईके, पुस्पेंद्र सिंह, ब्रजेश, राजकुमार सल्लाम, राहुल उईके, चंदराज, दिनेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आदीवासी समाज के जागरूक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button