कीटनाशक पिलाकर की पत्नी हत्या फिर खुद फांसी लगा ली
दोनो ने 8 माह पहले की थी लव मैरिज
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में मंगलवार को एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार कर उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने 8 महीने पहले ही लव मैरिज की थी, पिछले कुछ समय से आए दिन विवाद हो रहा था। घटना स्थल पर एक कीटनाशक दवा की डिब्बी मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पति लखन धानक उम्र 28 वर्ष द्वारा पत्नी जल्ला बाई उम्र 23 वर्ष की हत्या कर दी और पति ने भी फांसी के फंदे पर चल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बता दे की पति पत्नी दोनों ही भोपातपुर ग्राम में एक किसान के खेत पर काम किया करते थे। और खेत में ही बने कच्चे मकान में रहते थे बताया जा रहा है कि दोनों का आपस मे झगड़ा हुआ था जिससे पति ने पत्नी अल्ला बाई की हत्या कर दी और खुद भी पत्नी की साड़ी से ही फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।सूचना मिलने पर उदयपुरा पुलिस घटना स्थल पहुंची और जहां से दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुरा अस्पताल पहुंचाया। उदयपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।
उदयपुरा थाना प्रभारी व्हीएस सेंगर ने बताया कि भोपतपुर निवासी दिनेश दुबे के खेत पर बटियादार युवक ने पत्नी को मारकर खुद फांसी लगा ली, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटना में सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।



