बड़वारा विधायक के प्रयासों से इटवां, मंगेली में बदले गए ट्रांसफॉर्मर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विधुत मंडल कार्यालय उमरियापान के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंगेली एवं इटवां गांवों के ट्रांसफॉर्मर काफी दिनों से खराब थे जिसको लेकर ग्रामीणों ने लगातार विद्युत मंड़ल कार्यालय उमरियापान से शिकायत की जा रही थी लेकिन अधिकारियों द्वारा लगातार उदासीन रवैया अपनाया जा रहा था। ग्रामीणों की विधुत समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विराट पांडेय एवं विधायक प्रतिनिधि कुलदीप तिवारी और सचिव सुजीत बाजपेई ने प्रभारी कनिष्ठ अभियंता उइके जी से बात की उन्होंने 2 दिन बदलवाने का आस्वासन दिया। लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नही हुई ।ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और शिकायत बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह से की । जिस पर विधायक नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल अधिकारी से बात करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए और तत्काल ग्रामीणों को ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया । जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर फैल गयी सभी ने विधायक जी को धन्यवाद दिया और अँधेरीबाग चौराहे में खड़े होकर कांग्रेस पार्टी के झंडे के साथ विधायक विजय राघवेंद्र सिंह के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाये ।
अधिकारियो द्वारा गुमराह किया गया कि ग्रामीणों का बिल बकाया है जबकि एक तरफ मुख्यमंत्री बिल माफ की बात करते है दूसरी तरफ महज कुछ लोगो के बिल बाकी होने का खामियाजा पूरे ग्राम को पहुंचाया जा रहा है । जिससे पूरे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। विद्युत मंडल कार्यालय में कांग्रेस प्रवक्ता विराट पांडेय, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप तिवारी, जिला सचिव सुजीत बाजपेई, स्वतंत्र चौरसिया, शिवभक्त पटेल, दयाराम कुम्हार, संतोष पटेल, अजय पटेल, कोदू पटेल, दिनेश चक्रवर्ती, राजाराम पटेल, बबली पटेल एवं ग्रामीणों ने विधायक विजय राघवेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया ।



