निषाद राज की निकली भव्य शोभायात्रा, मांझी समाज के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा नगर में मांझी समाज द्वारा निषादराज जयंती के इस अवसर पर 27 वा वार्षिक समारोह का आयोजन एवं रैली बड़े धूम धाम के साथ मनाई गई।
मांझी समाज के आयोजक सुप्पी बर्मन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा शाला कटरा मोहल्ला से सुबह 9 बजे से निषाद राज की शोभायात्रा के साथ साथ भगवान राम सखा गुहराज निषाद की आकर्षक झांकी व केशरिया रंग धारण किए मांझी समाज द्वारा जय निषाद, जयश्री राम करते हुए सिहोरा खितौला में रैली का आयोजन किया गया।
निषाद राज जयंती के अवसर पर मझगवा क्षेत्र बाघराजी मार्ग में मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक संतोष बड़कड़े, विशिष्ट अतिथि जिला सदस्य अंजलि गोलू पान्डे, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, महामंत्री आशुतोष रजक की उपस्थिति में मंच के माध्यम से समाज के बालक बालिकाओं द्वारा गायन,नृत्य, लोकगीत की प्रस्तुति दी गई। क्षेत्रीय विधायक संतोष बड़कड़े द्वारा दसवीं में 96.60 प्रतिशत जिले में द्वितीय स्थान आने पर कुमारी मानसी पिता रवि बर्मन को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे विधायक के समक्ष स्थानीय सामाजिक पंचों के द्वारा चिन्हित जगह पर निषाद भवन निर्माण करने की घोषणा की गई। अपनी सेवाओं पर विश्वास दिलाया। वही सिहोरा, कूम्ही सतधारा,बघराजी, उमरियापान जैसे बड़े कसबों में अलग अलग प्रकार से निषाद जयंती के अवसर पर किए गए।
विभिन्न कार्यक्रम – भण्डारा , पैदल मोटर साइकिल वाहन रैली,संगोष्टी, झांकी ,संकीर्तन के कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में जनपद सदस्य मुकेश बर्मन, निषाद पार्टी पदाधिकारी बलराम बर्मन सरपंच , पंच ,संतोष बर्मन, परगना अध्यक्ष दीपचंद बर्मन, दीवान नारायण बर्मन, रामश्वारूप बर्मन, सुप्पी बर्मन, शिवसहाय बर्मन, छेदीलाल बर्मन, रवि बर्मन,विधिकसेवा प्राधिकण के हाईकोट पीएलवी दीपा बर्मन, घूरन बर्मन,आनंद मिनारी बर्मन, मग्गुलाल बर्मन, चंद्रकुमार बाबा बर्मन, कैलाश बर्मन, नन्हे बर्मन, गुड्डा बर्मन, रघुनंदन बर्मन, विष्णु बर्मन, राकेश बर्मन, मुकेश बर्मन, अजय बर्मन, रमेश बर्मन सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



