नवनिर्मित कुटुंब न्यायालय भवन बाल सुलभ न्यायालय कक्ष एवं आवासीय परिसर का ऑनलाइन उद्घाटन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर माननीय न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत मुख्य न्यायाधीश द्वारा 3 अप्रैल 2025 को जिला झाबुआ एवं बालाघाट में नवनिर्मित कुटुंब न्यायालय भवन जिला शाजापुर बुढ़ार शहडोल राजेंद्र ग्राम अनूपपुर कोलारस शिवपुरी में आवासीय परिसर और मनावर धार में बाल सुलभ न्यायालय कक्ष का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा प्रशासनिक न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय मुख्यपीठ जबलपुर। माननीय न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और पोर्टफोलियो न्यायाधीश। कुटुंब न्यायालय झाबुआ माननीय न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और पोर्टफोलियो न्यायाधीश । कुटुंब न्यायालय बालाघाट माननीय न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पोर्टफोलियो न्यायाधीश शहडोल एवं अनूपपुर। माननीय न्यायमूर्ति संजीव एस कलगा ओंकर न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पोर्टफोलियो न्यायाधीश शाजापुर। माननीय न्यायमूर्ति प्रेम नारायण सिंह न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पोर्टफोलियो न्यायाधीश। माननीय न्यायमूर्ति हिरदेश न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और पोर्टफोलियो न्यायाधीश शिवपुरी । मान्य न्यायमूर्ति अवनिंद्र कुमार सिंह न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पोर्टफोलियो न्यायाधीश बालाघाट । माननीय न्यायमूर्ति गजेंद्र सिंह न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय पोर्टफोलियो न्यायाधीश झाबुआ एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण गरिमामई उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रकाश डाला की झाबुआ और बालाघाट में कुटुंब न्यायालय भवन पारिवारिक विवादों से निपटने के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान प्रदान करेंगे। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा कि मनावर जिला धार में बाल सुलभ न्यायालय कक्ष युवा गवाहों और पीड़ितों के लिए एक सुरक्षित और आश्वस्त स्थान प्रदान करने के लिए निर्मित किया गया है। जबकि नवनिर्मित आवासीय परिसर सुसज्जित और आरामदायक आवास प्रदान करेगा। वही न्यायिक अधिकारी अधिक ध्यान और क्षमता दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे । माननीय मुख्य न्यायाधीश ने इस बात पर जोर दिया की प्रगति को केवल कानूनो और निर्णयों से नहीं मापा जाता है । बल्कि इस बात से भी मापा जाता है कि लोग कितनी आसानी से न्याय की प्राप्ति कर सकते हैं । इन परियोजनाओं के लिए 24 करोड रुपए से अधिक राशि का उपयोग किया गया है।
नए कुटुंब न्यायालय भवन में कोर्ट रूम ,फीलिंग क्षेत्र काउंसलिंग रूम, कॉमन रूम , क्रेच और अन्य आवश्यक सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था है । बाल सुलभ न्यायालय में कोर्ट रूम गवाहों के लिए प्रतीक्षा कक्ष, कॉमन रूम और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी । न्यायिक अधिकारियों के लिए कुल 14 आवासीय आवास उपलब्ध कराए जाएंगे बुढ़ार शहडोल में पांच शाजापुर में पांच राजेंद्र ग्राम अनूपपुर में दो और कोलारस शिवपुरी में दो माननीय पोर्टफोलियो न्यायाधीश ने न्याय को बढ़ाने में नई पारिवारिक न्यायालय आवासीय परिसरों और बाल अनुकूल न्यायालय के महत्व को रेखांकित किया।
उक्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल धमिंदर सिंह ने स्वागत भाषण दिया । साथ ही रजिस्टार कार्य एवं अवसंरचना युगल रघुवंशी ने धन्यवाद प्रेरित किया।



