जिले में अब कोई नहीं रहेगा अनपढ़ 5 साल चलेगा नवभारत साक्षरता अभियान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। जिले में अब कोई भी व्यक्ति अनपढ़ नहीं रहेगा। क्योंकि वर्ष 2022 से 2027 तक रायसेन जिले में नवभारत साक्षरता अभियान चलाया जाएगा।यह बात जिला मिशन के डीपीसी सीबी तिवारी ने बुधवार को दोपहर डीपीसी कार्यालय रायसेन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कही।
उन्होंने बताया कि जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायसेन के तहत कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के मार्गदर्शन में साक्षरता पढ़ना लिखना अभियान चलाया जाएगा। इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला डीपीसी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें डीपीसी तिवारी सहित डाइट प्राचार्य एके सिंह सहितप्रोग्रामर, एपीसी बीआरसी आदि शामिल हुए। पढ़ना लिखना साक्षर करने वाले कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 से प्रारंभ होकर वर्ष 2027 तक क्रमबद्ध तरीके से रायसेन जिले में चलाया जाएगा। इसके लिए बाकायदा सबसे पहले शहर कस्बों गांवों में तहसीलों में टीम द्वारा 15 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों का सर्वे किया जाएगा। जो कि वह घरेलू किन्हीं पारिवारिक कारणों की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाए थे। ग्रामवार सर्वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें करने जाएंगीं। डीपीसी सीबी तिवारी ने नवभारत साक्षरता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वे कराने की जबावदारी सौंपी जाएगी।सूची बनाकर अक्षर साथियों की मदद से,स्वंयसेवी भी इस अभियान में सहयोग देंगे। इस नवभारत साक्षरता अभियान का मुख्य उद्देश्य अनपढ़ों को बुनियादी शिक्षा संस्कारित कर शिक्षित बनाना है।