मध्य प्रदेश
NSS कार्यक्रम अधिकारी डा अभिलाषा चौरसिया को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का अवार्ड मिला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । राष्ट्रीय सेवा योजना का 57 वां स्थापना दिवस समारोह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में 24 सितंबर को आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का अवार्ड मिला साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना को प्राप्त हुआ। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान से उत्कृष्ट स्वयं सेवक का सम्मान शालिनी बर्मन बीएससी चतुर्थ वर्ष एवं संगम रजक बीए तृतीय वर्ष को प्राप्त हुआ । जिससे शासकीय महाविद्यालय उमरियापान परिवार गौरवान्वित हुआ।



