बड़ी माई मातारानी को 211 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई

बैंड बाजों के साथ निकली विशाल चुनरी यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे
रिपोर्टर ; सतीश चौरसिया
उमरियापान । आदिशक्ति मां जगदम्बा की पूजा आराधना एवं उपासना का महापर्व शारदेय नवरात्र के पंचमी पर शुक्रवार को उमरियापान में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा वार्ड क्रमांक 8 मचखंडा मोहल्ला स्थित बड़ी माई मंदिर से सुबह 8 बजे बैंड बाजों के साथ 211 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में माताएं बहनें एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। चुनरी यात्रा नगर के कटरा बाजार, चंडी माता, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक से होते हुए बड़ी माई मंदिर पहुंचीं। विधिवत पूजन अर्चन कर बड़ी माई को लाल रंग की 211 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। फिर बड़ी माई मंदिर से 211 मीटर लंबी काले रंग की चुनरी यात्रा निकालकर चंडी माता मंदिर परिसर स्थित पंडाल में विराजीं माता महाकाली को काले रंग की चुनरी अर्पित कर चुनरी यात्रा का समापन हुआ । चुनरी यात्रा में क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सरपंच अटल ब्यौहार, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, यतेन्द्र गौतम, शैलेंद्र पौराणिक, रामा असाटी, प्रमोद असाटी, प्रदीप चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, नरेश जयसवाल, आकाश अग्रवाल, अतुल असाटी, पिक्कू गुप्ता, मनोज गुप्ता, अखिलेश कटारिया, अमित असाटी, मनीष गुप्ता, नरेश गुप्ता, शंकर गुप्ता, बब्लू गुप्ता, मोहन चौरसिया, सुभाष पाड़े चौरसिया, संतोष नामदेव, दिनेश असाटी, जगन्नाथ माझी, अखिलेश नामदेव आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। वहीं यातायात व्यवस्था बनायें रखने थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ मुस्तैद रहे।



