टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत 33 टीबी मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार बास्केट

निश्चय मित्र योजना के तहत दावत राइस एवं लूपन कंपनी मंडीदीप द्वारा प्रदान किए गए
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सिविल अस्पताल में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 33 मरीजों को पोषण आहार का वितरण कार्यक्रम सीबीएमओ डॉक्टर नितिन तोमर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
उपस्थित टीबी मरीजों को संबोधित करते हुए डॉक्टर नितिन तोमर ने बताया कि टीबी को समाप्त करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता के तहत नि-क्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के तहत पोषण सहायता को मौजूदा 500 रुपए प्रति माह/रोगी से बढ़ाकर उपचार की पूरी अवधि के लिए 1,000 रुपए/माह/रोगी कर दिया गया है। उन्होंने कहा, सरकार ने निश्चय मित्र योजना में सभी रोगियों के लिए ऊर्जा सघन पोषण अनुपूरण शुरू करने और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान निश्चय मित्र योजना के तहत नि-क्षय मित्र पहल के दायरे और कवरेज को टीबी रोगियों के परिवार के सदस्यों तक विस्तारित करने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया है।”
सभी टीबी रोगियों को अब नि-क्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के तहत 6 माह की इलाज के दौरान प्रथम किस्त में ₹3000 और आखिरी किस्त में ₹3000 खाते में पहुंचाए जाएंगे।
डॉ चंद्र मोहन गुर्जर ने बताया कि इन उपायों से भारत में पोषण सुधार में सहायता मिलेगी, उपचार और परिणामों के प्रति प्रतिक्रिया में सुधार होगा तथा टीबी के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी।
एसटीएस प्रीतम सिंह ठाकुर ने उपस्थित मरीजों को समझाया कि निशुल्क जांच दवा पूरी होने से 10 दिन पहले अवश्य कराएं, मर्ज ठीक होने के बाद दवाई बंद हो जाए उसके बाद भी आपको हर 6माह में 3वर्ष तक जांच कराए,ताकि आप पूरी तरह से स्वस्थ हो सके।
इस अवसर पर उक्त के अलावाभूरा राम चौधरी ( BEE) सहित आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में 33 टीबी रोग के मरीजों को पोषण आहार के बास्केट वितरित किए।



