मध्य प्रदेशराजनीति

एक राष्ट्र -एक चुनाव छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कैम्पस टू कैम्पस छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्रों के बीच एक राष्ट्र -एक चुनाव देश में किस लिए जरूरी है और देश में बार बार चुनाव होने से समय ओर पैसा बहुत खर्च होता है छात्र छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, विद्यालय प्राचार्य आर.के पटेल उपस्थित रहे। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की प्रभारी प्राचार्य डॉ अभिलाषा चौरसिया ने एक राष्ट्र -एक चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला संयोजक अविनाश गुप्ता, जिला सह संयोजक ऋषभ मिश्रा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, महाविद्यालय से डॉ जय प्रकाश अवस्थी, डॉ दिव्या शुक्ला, डॉ ईश्वरदीन चौधरी, डॉ जयश्री शुक्ला, डॉ राजाराम सूर्यवंशी, डॉ रहवर मंसूरी शिक्षकगढ़ ओर बड़ी संख्या छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button