कृषि

धान उपार्जन केंद्र में निर्धारित माप से अधिक तौली जा रही धान

किसानों से तुलाई भरवाई के लिए जा रहे रुपए
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
दमोह । तुलाई में उपयोग किया जा रहे हैं इलेक्ट्रॉनिक कांटे नापतोल विभाग से सत्यापित तक नहीं करवाए गए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए माड़न खेड़ा केंद्र बनाया गया है यहां रामसिंह समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदी की जा रही जहां व्यापक अनियमिताएं की जा रही है गए हैं। जिसमें 40 किलो 600 ग्राम बोरी का अधिकतम बजन का माप शासन के द्वारा निर्धारित किया गया लेकिन यहां पर निर्धारित माप से अधिक 41 किलो के करीब धान की बोरी की तुलाई की जा रही जस्ट इलेक्ट्रॉनिक कांटे का उपयोग तुलाई में किया जा रहा है वह नापतोल विभाग से सत्यापित तक नहीं है फिर भी धान तुलाई में उपयोग किया जा रहा जो कि अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की जा रही किसानों से धान की तुलाई सिलाई छापा भरवाई का पैसा लिया जा रहा उपार्जन केंद्र प्रभारी सर्वेयर के द्वारा अमानक धान को रुपए लेकर केंद्र में खपाया जा रहा स्लॉट बुकिंग के अनुसार तुलाई नहीं हो रही और किसानों के पंजीयन की आड़ में बिचौलियों व्यापारियों की धान समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों में खपाई जा रही है क्योंकि केंद्र पर किसान की आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड और पंजीयन छाया प्रति केंद्र पर उपलब्ध नहीं होती है और सीधे किसान की बोरियो से पलटी करके समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र के सरकारी वारदाना भर्ती करके बेयर बेयर हाउस में भारी जा रही है और केंद्रों पर सर्वेयर नदारत होने की बजह खरीदी समिति प्रबंधक की मौजूदगी में यह पूरा गड़बड़ झाला बदस्तूर जारी है क्योंकि केंद्र नोडल अधिकारी जांच के लिए पहुंचते ही नहीं है जिसके चलते धान उपार्जन केंद्र प्रभारी और सर्वेयर की मिली भगत से अमानक धान की खरीदी करके जहां एक ओर किसानों से लूटपाट की जा रही वही दूसरी ओर शासन को चूना लगाया जा रहा है।
खरीदी केंद्र प्रभारी रामसिंह का कहना सर्वेयर हर समय तो मौजूद नहीं रह सकता इसीलिए कही अमानक धान की भर्ती हो गई होगी और इलेक्ट्रॉनिककांटे को नापतोल विभाग के द्वारा सत्यापित करवाया गया जिसकी सील व कागज ऑफिस में रखे है समर्थन मूल्य धान खरीदी में नीचे से ऊपर तक रुपया देना पड़ता है इस वजह से थोड़ी बहुत ऊपर नीचे तो चलता है।
एसडीएम तेंदूखेड़ा सौरव गंधर्व का कहना है उपार्जन केदो में इलेक्ट्रिक कांटे का जो उपयोग हो रहा है नाप तोल विभाग से सत्यापित है कही कही उनको जो सील दी गई बोरी की तुलाई के दौरान गिर जाते है इस कारण कांटे पर सील नहीं मिलती है ऑफिस में सत्यापित सील उपलब्ध रहती यह महज कुछ लोग अफवाह फैला रहे है हां निर्धारित माप से अधिक तुलाई और अमानक धान की खरीदी करने जैसी शिकायत केंद्र से मिलती है तो मैं दिखवाता हूं।

Related Articles

Back to top button