पंचायत मनरेगा एक मामले में पंचायत सचिव निलंबित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर समाधान के तहत् आज प्रात: 11 बजे से जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रत्येक जनपद पंचायत के तहत एक-एक चयनित शिकायत कर्ता को बुलाया गया था।
इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया समस्या समाधान में हमने 7 केस लिए थे उनमे से एक केस में जबेरा से छात्रा आयी थी उसको कॉलेज फीस भुगतान में समस्या आ रही थी क्योकि संबल कार्ड एक्सापायर होने के कारण कुछ इश्यूय आ रहे थे वह छात्रा लम्बे समय से परेशान थी आज उनकी फीस भरवाने का काम हमने किया है, उनकी समस्या का समाधान करा दिया गया।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया दूसरा विषय तेंदूखेड़ा का मनरेगा का था उसमें एक व्यक्ति को मजदूरी नही मिली थी उसमें शिकायत सही पाये जाने पर सचिव को सस्पेंड किया गया है और मजदूर को एक सप्ताह के अंदर मजदूरी दिला दी जायेगी इसको लेकर हमने एक लिखित पत्र दिलवा दिया है कि एक सप्ताह के अंदर मजदूरी का भुगतान हो जायेगा इसी प्रकार से फसल बीमा को लेकर एक शिकायत मिली थी उसका भी निराकरण हो गया है और एक महिला का आवेदन था उसको प्रधानमंत्री आवास शहरी की किस्त नही मिली थी, उनके किस्त के भी आर्डर जारी हो गये है और एक केस और था उसका भी निराकरण हो गया है।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अधिकारियों से कहा उन्हें प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को सूचित किया जायेगा कि कलेक्टर समाधान में कौन सी शिकायत लगने वाली हैं। पूरी तैयारी के साथ अधिकारियों को आना हैं। साथ ही सोमवार के दिन कलेक्टर समाधान में शिकायत कर्ताओं को बुलाया जायेगा। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा प्रयास किया जायेगा कि उसी दिन शिकायत का समाधान कर निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा।



