स्वास्थ्य मंत्री से मिले पवन दुबे, बरेली सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन और स्टाफ की समस्या को लेकर की चर्चा
बरेली। बरेली सिविल अस्पताल में स्टाफ की कमी है और यहां मरीजों को सिटी स्कैन जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है जिस कारण मरीजों को 120 किमी का सफर करके भोपाल आना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश सहसंयोजक आईटी सोशल मीडिया के पवन दुबे ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से मुलाकात की।
भाजपा नेता पवन दुबे ने बताया कि उदयपुरा, बरेली, देवरी समेत आसपास के क्षेत्र के लोग की स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को अवगत कराया। चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा नेता पवन दुबे को आश्वसन देते हुए कहा कि रायसेन जिला समेत बरेली सिविल अस्पताल में जल्द ही सिटी स्कैन मशीन को लगवाया जाएगा। इसके साथ ही बरेली सिविल अस्पताल में स्टाफ की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।
नहीें करना पड़ेगा 120 किमी का सफर
देश में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैला था, अब अनुमान जताया जा रहा है कि जल्द ही तीसरी लहर आने वाली है। कोरोना महामारी को देखते हुए भाजपा नेता पवन दुबे ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर बरेली सिविल अस्पताल मेें सीटी स्कैन मशीन लग जाती है तो उदयपुरा, बरेली, देवरी के लोगों को सीटी स्कैन करवाने के लिए 120 किमी का सफर तय नहीं करना पड़ेगा।