अवनी पौधरोपण संस्था कस्वा बम्होरी द्वारा किये जा रहे पौधरोपण
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । जहां एक और प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे उसी के तहत कस्वा बम्होरी में संचालित अवनी पौधरोपण संस्था के द्वारा बम्होरी सहित आसपास के ग्रामो में कई किस्म के पौधों का बीज एकत्रित कर फलदार एवम छायादार पौधों को रोपा जा रहा है ताकि वायु मंडल में ऑक्सीजन का लेबल बना रहे। अवनी पौधरोपण संस्था के द्वारा कई किस्म के वृक्षों जैसे आम, अमरूद, मुनगा, बील, नींबू, संतरा जैसे अनेक किस्म के वृक्षों के बीज एकत्रित कर पौधे तैयार किये जा रहे है और जब पौधे तैयार हो जाएंगे तो इन तैयार पौधों को संस्था के सदस्यों द्वारा बम्होरी के अलावा क्षेत्र के कई ग्रामो में पौधरोपण कर इन पौधों को संरक्षित किये जायेंगे। संस्था का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना है ताकि प्रकृति को हराभरा रखा जा सके। संस्था द्वारा आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक लोग रखे हुए बीजो का दान कर इस पुनीत कार्य मे योगदान दे। बीज दान करने के लिए अवनी पौधरोपण संस्था कस्वा बम्होरी से इन नम्बरो से सम्पर्क कर किसी भी किस्म के चाहे बो फलदार पौधों के बीज हो या छायादार पौधों के बीज हो आप दान कर सहयोग करे । संपर्क : शशांक खरे मोबाइल नम्बर 9302503545 पर संपर्क बीज का दान कर सकते है।



