क्राइम

ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने के 8 घंटे में पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

दस लाख की चोरी पकड़ने में मिली सफलता
सिलवानी। सिलवानी नगर के सियरमऊ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने अनवार का ट्रैक्टर ट्राली दोपहर में खड़ा किया था। जो शाम को गायब हो गया। आसपास भी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता से उक्त ट्रैक्टर ट्राली को जमुनिया घाट पर आरोपी सहित महज 8 घंटे में पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
फरियादी अनवार पिता मीर गुलाम खां उम्र 40 निवासी डुंगरिया ने बताया कि मैं ठेकेदारी का काम करता हूँ। मैनें बुधवार 20 अगस्त को शाम 4 बजे मेरा महिन्द्रा टेक्ट्रर क्र. MP38 AC 5926 लाल रंग का जिसमें पुरानी ट्राली लगी हुयी है को काम खत्म होने के बाद सियरमऊ रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने खड़ा कर दिया था। फिर रात करीबन 8 बजे मैं मेरे ट्रेक्टर-ट्राली को देखने वहां गया तो मैनें देखा मैने जिस जगह पर ट्रेक्टर ट्राली खड़े किए थे वह वहां नहीं थे। तो फिर मैनें आस-पास ट्रेक्टर-ट्राली की तलाश की जो नहीं मिले, कोई व्यक्ति मेरा ट्रेक्टर-ट्राली एचपी पेट्रोल पंप के सामने से चोरी कर ले गया है। फिर मैंने एच.पी. पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कराये तो उसमें जो व्यक्ति मेरा ट्रेक्टर ट्राली चुराकर ले जा रहा है वह व्यक्ति हुलिए से ग्राम गगनवाड़ा का छोटू आदिवासी की तरह दिख रहा है। ट्रेक्टर ट्राली की कीमत करीबन 10 लाख रूपये है।
फरियादी द्वारा आसपास खोज करने के बाद पुलिस थाना पहुंच कर रिपोर्ट की, पुलिस ने तत्परता से चारों मार्गों पर नाकाबंदी कर खुफिया तंत्र को अलर्ट किया। सूचना पर उक्त ट्रैक्टर ट्राली को राजमार्ग 44 की जमुनिया घाट पर पीछा कर आरोपी सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर आरोपी शिवचरण उर्फ छोटू पिता भगवान सिंह आदिवासी उम्र 25 साल, निवासी गगनबाड़ा को गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में एसडीओपी अनिल मौर्य, टीआई पूनम सविता, निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रशांत लोवंशी, हुकम सिंह धाकड़, आरक्षक रामनरेश मर्सकोले आदि पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button