क्राइम

पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । 1 सितंबर को कस्बा भ्रमण दौरान साहिल केवट द्वारा एक लाल रंग की एक्सट्रीम मोटर सायकिल बिना नंबर की चोरी की संदेहास्पद होने से पूछताछ करने पर जिला जबलपुर के पनागर क्षेत्र के अनिकेत केवट व उसके साथी से मोटर सायकिल लेना बताने व अनिकेत केवट व उसका साथी इमलीडोल के पास होना बताने पर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया. जो अनिकेत केवट व उसका साथी मिलने पर पूछताछ पर उनके द्वारा अन्य चोरी की तीन मोटर सायकिलें व एक मेस्ट्रो स्कूटी पेश करने पर जप्त की गयी.उक्त मोटर सायकिलें व स्कूटी आरोपीगण द्वारा जिला जबलपुर के थाना पनागर व थाना गोसलपुर क्षेत्र से चोरी करना बताये हैं। आरोपीगण साहिल उर्फ विदास केवट, अनिकेत केवट एक अन्य साथी के विरुद्ध इस्तागासा क्र. 01/2025 धारा 35(1-5) बीएनएसएस का कायम किया गया. पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया व एसडीओपी तेंदूखेडा देवीसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना तेंदूखेडा पुलिस की गठित टीम द्वारा मोटर सायकिल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि जप्त मशरुका में एक लाल रंग की हीरो एक्सट्रीम मोटर सायकिल कीमती करीबन 1,00,000/- रुपये, एक काले रंग की हीरो स्पेलेंडर प्लस मोटर सायकिल कीमती करीबन 80,000/- रुपये,एक काले लाल रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल कीमती करीबन 60,000/- रुपये, एक नीले रंग की होण्डा एसपी साईन 125 मोटर सायकिल कीमती करीब 90,000/- रुपये, एक स्लेटी रंग की मेस्ट्रो स्कूटी कीमती करीबन 50,000/- रुपये कुल मसरुका 3 लाख 80 हजार रुपये बताई गई।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तेंदूखेडा उनि. नीतेश जैन, प्रआर. बृजेश तिवारी, प्रआर. रविचंद्र सेन, प्रआर. शालिम खान, प्रआर, चालक याशीन खान, आर. रणधीर सिंह, आर. नीरज नामदेव, आर. विशाल बेन, आर. प्रांशु सिंह, आर. राममिलन घोषी, सायवर टीम प्रआर. राकेश अठ्या, प्रआर. सौरभ टंडन, आर. रोहित सिंह राजपूत, आर, मयंक दुबे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button