पूर्व पार्षद के भांजे पर तलवार से हमला : घटना में शामिल आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रायसेन । रायसेन जिले के मंडीदीप के पूर्व पार्षद के भांजे पर तलवार से हमला किया गया था। इस प्रकरण में शामिल आरोपी भाजपा नेता शुभम खटीक घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिम में मामूली बात को लेकर आरोपियों ने तलवार से हमला किया था।
चार आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी।
मंडीदीप नगर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पद से भी आरोपी शुभम खटीक को भाजपा द्वारा हटा दिया गया था।
जिम में हमले की घटना CCTV में कैद हुई थी।
ज्ञात हो कि 9 अगस्त को मण्डीदीप में फरियादी और भाजपा नेता के बीच विवाद में तलवार चली थी, खुलेआम हुई मारपीट और गुंडागर्दी देखी गई थी तलवार धारी बदमाशों ने निखिल राजपूत पर गले में तलवार से हमला किया गया था भाजपा नेता शुभम खटीक पर मारपीट करने का आरोप लगा था
निखिल राजपूत भाजपा नेता पूर्व पार्षद गोलू तोमर का भांजा है।
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर करनी सेना ने मंडीदीप थाने में धरना दिया था।
घटना की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे
दो भाजपा नेताओं के बीच विवाद में चली तलवार, घटना में हुई CCTV में कैद



