महामाई मंदिर से चोरों ने ताला तोड़कर माता का मुकुट छत्र और नगदी ले उड़े
गंजबासौदा के कोतवाली थाना क्षेत्र का पूरा मामला
रिपोर्टर : रवि चौरसिया
गंजबासौदा । विदिशा जिले के गंजबासौदा से 18 किलोमीटर दूर ग्राम उदयपुर के महामाई मंदिर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर रात्रि के समय चोर मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ मंदिर में घुस गए और माता जी का मुकुट और छत्र के साथ तिजोरी तोड़कर पैसे ले गए। मंदिर के समिति सदस्यों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मंदिर पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए एवं जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
30 और 31 अगस्त की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों द्वारा गंजबासोदा के पास उदयपुर गांव की महामाई माता मंदिर पर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तब चोरी की सूचना समिति के सदस्यों को दी समिति के सदस्यों ने बताया की चोरों द्वारा चांदी के जेवरात मुकुट छतरी एवं मंदिर की दान पेटी से डेढ़ लाख नगदी चुराई गई है। हालाकि मूर्ति को कोई भी क्षति नहीं पहुंची है पुलिस ने छानबीन कर मामले की जांच कर रही है।



