ज्योतिष

Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 31 दिसम्बर 2024 मंगलवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 31 दिसम्बर 2024 को पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 31 दिसंबर को शाम 6 बजकर 59 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही मंगलवार रात 12 बजकर 4 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 20वां पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी शुकाचार्य हैं। अतः पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में शुक्राचार्य की आराधना करनी चाहिए। साथ ही इस नक्षत्र में जल की उपासना भी बतायी गई है और जल के देवता वरुण देव हैं। अतः इस दिन जल के व्यर्थ उपयोग से वरूण देव का दोष लगता है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार किन उपाय से बेहतर बना सकते हैं आपका आज का दिन।
🐑 मेष राशि : आज सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी, प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। अपने लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाकर आप कुछ पुरानी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं । शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव जरूर देखने को मिल सकता है। साथ ना रहने से आपका दिल प्रेमी की यादों में डूबा रहेगा। आज पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे हैं तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है । नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में डर को दूर करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें।
🪶 उपाय:- किसी भी लड़की का दिल ना दुखाएं और अपनी प्रेमिका का सम्मान करना लव लाइफ के लिए अच्छा है।
🐂 वृषभ राशि : आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी के साथ तमीज का दायरा तोड़ा है तो माफी मांग सकते हैं, आगे इसका लाभ ही मिलेगा। आप अपने बच्चों के प्रति अपना दायित्व सही निभाएंगें। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे। आज धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों के साथ तना-तनी से बचकर रहने की सलाह है। आज अपनी नौकरी पर ध्यान दें और सक्रियता से अपने काम को करें।
🪶 उपाय :- ॐ पदमपुत्राय विद्महे अमृतेशाय धीमहि तन्नो केतुः प्रचोदयात्। इस मंत्र का रात में 11 बार उच्चारण करने से नौकरी व बिजनेस में उन्नति होगी।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कुछ लोग न्यू ईयर का जश्न मनाने की तैयारी आज से शुरू कर सकते है। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। आज आपको समय की कीमत आपको पहचाननी होगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है । ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। सक्रिय रहने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। चाय कॉफी या मीठे पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
🪶 उपाय:- रुद्राक्ष की माला को अपने गले में धारण करने से नौकरी/व्यवसाय में उन्नति होगी।
🦀 कर्क राशि : आज सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला लेते समय अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही निर्णय ले। आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। आज एक्स्ट्रा आमदनी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। व्यवसाय में बहुत ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाह ना बनें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है।
🪶 उपाय:- पारिवारिक जीवन की सुख शांति के लिए चांदी की कटोरी में सफेद चंदन, कपूर, सफेद पत्थर का टुकड़ा अपने दरवाजे पर रखें।
🦁 सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी सोच विचार और निर्णय क्षमता पर लोगों का भरोसा बढ़ने लगेगा। चालक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिला जुला हो सकता है।
🪶 उपाय:- सूर्य निर्दिष्ट प्रिय ग्रह है, इतनी शुष्क अनुशासित जीवन शैली से परिवार जीवन अच्छा रहेगा।
👰🏻‍♀ कन्‍या राशि : आज आपका मन कई भटक सकता है। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें और सड़क पर मोबाइल का उपयोग न करे। जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। जिनकी शादी होने वाली है वे एक दूसरे के दिल के करीब आएंगे। आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी खूबियों को जान पाएंगे और उनका इस्तेमाल कर पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को महत्व पूर्ण अथॉरिटी मिलने से अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। कुछ लोगों को लो बीपी की समस्या तकलीफ दे सकती है।
🪶 उपाय :- बहन, बेटी, मौसी, बेटी या साली की सहायता से पारिवारिक जीवन अच्छा रहे।
⚖️ तुला राशि : आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया है। निवास स्थान में बदलाव या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं । आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है।
🪶 उपाय:- किसी भी गरीब व्यक्ति को बक्शीस दें या भोजन करवाने से प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी।
🦂 वृश्चिक राशि : आज कोई आपके धैर्य को आजमाने का प्रयास कर सकता है, शांत रहने की जरुरत है। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा। घर के आसपास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। आज भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आपके घर में नौकर को अधिक पैसे न दें। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे। आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है। अपना इम्यू्निटी सिस्टम मजबूत रखें। पीठ और कमर से संबंधित दर्द उत्पन्न हो सकता है।
🪶 उपाय:- पांच कन्याओं को हरे रंग की बर्फ़ीली बाँटने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहे।
🏹 धनु राशि : आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कुछ लोग नई कार को खरीदने का मन बना सकते हैं। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। कार्य क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए उसके अनुरुप प्रयास करने की जरुरत होगी।
🪶 उपाय:- गरीब स्त्री की आर्थिक मदद करने से प्रेम संबंधों में इज़ाफ़ा होगा।
🐊 मकर राशि : आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । कुछ लोगों के मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को भी रसोईघर से दूर रखें। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। आपको व्यापार में कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने बुद्धि व विवेक से ही ले तो बेहतर रहेगा। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। नौकरी में लेन-देन संबंधी कामों में सावधान रहें। नींद ठीक न होने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
🪶 उपाय :- सोने की अंगूठी में मंगल यंत्र खुदवाकर धारण करना स्वास्थ्य के लिए शुभ है।
⚱️ कुम्भ राशि : आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। आज के दिन राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी से लिए ऋण से आपको छुटकारा मिल सकता है। व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले करने की कोशिश करें। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत ठीक करने के लिए आप सेवा की किसी हद तक जाएंगे।
🪶 उपाय:- मांस, सुपरमार्केट और अन्य तामसिक चीजों का त्याग करने से फैमिली लाइफ अच्छी रहती है।
🐬 मीन राशि : आज सुबह से नये साल तैयारी की वजह से व्यस्तता दिखाई देगी। फोन का इस्तेमाल कम से कम करें आपके लिए अच्छा होगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।
🪶 उपाय:- सफेद फूल कुछ पैसे सहित जल में प्रवाहित करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻‍♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

Related Articles

Back to top button