क्राइम

होटल संचालक और शराब ठेकेदारों के बीच हुई लड़ाई में एक भी उपद्रवी को पुलिस ने नहीं किया गिरफ़्तार

रायसेन । बीती देर रात साँची में हुई लड़ाई में पुलिस की निष्क्रियता आई निकलकर सामने।
होटल संचालक और शराब ठेकेदारों के बीच हुई लड़ाई में एक भी उपद्रवी को नहीं किया गिरफ़्तार।
हमेशा विवादों में रहने वाली होटल जैन श्री के संचालक और शराब दुकानदारों में हुई थी लड़ाई।
इस लड़ाई में दोनों पक्षों में जमकर हुई थी मारपीट और जमकर चले थे लाठी और डंडे।
लेकिन काउंटर केस बनाने के बाद भी पुलिस ने नहीं किया किसी को भी अब तक गिरफ़्तार।
जिन युवकों को लड़ाई के बाद पुलिस लायी थी थाने उनको ऐसे ही छोड़ा।
मारपीट इतनी ज़्यादा हुई थी कि दोनों ही होटल जैनश्री और शराब दुकानों पर लगाया गया है भारी पुलिस बल।
साँची पुलिस की नीयत पर उठे कई सवालिया निशान।
पुलिस लगी दोनों पक्षों में आपसी समझौता कराने।
शांति के टापू साँची में अशांति फैलाने वाले इतनी भीषण लड़ाई के बाद भी खुलेआम रहे घूम।
पुलिस की संवेदनशीलता पर उठे कई सवाल।

Related Articles

Back to top button