क्राइम

महिला से प्रेम प्रसंग में धमकी से परेशान प्रेमी ने ही उतारा था मौत के घाट

आरोपी को सिलवानी पुलिस ने किया गिरफ्तार
महज 12 घण्टे में महिला की हत्या का किया खुलासा

सिलवानी । शनिवार की रात्रि में वीकलपुर के पास महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 में हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 22 जून शनिवार को सूचनाकर्ता बालाप्रसाद मेहरा निवासी ग्राम विर्घरा बीकलपुर की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 27/23 धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच में लिया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी अनिलसिंह मौर्य के निर्देशन में तत्काल अज्ञात मृतिका उम्र 35 साल बारिसान एवं आरोपी की तलाश के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य व थाना प्रभारी डी.पी. सिंह को निर्देश दिये थे जिनके पालन में एक टीम गठित की गई। दौराने मर्ग जांच पर व मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात मृतिका सलमा खान पति सारीक उम्र 35 साल निवासी इस्लामपुरा बरेली के रुप में पहचान हुई। जो दिनांक 21 जून 24 को थाना बरेली में गुम इंसान कायम था अज्ञात आरोपी का पतारसी टीम द्वारा की गई तथा काल डिटेल व वारिसानो के कथनो के अनुसार मृतिका सलमा का पूर्व परिचित जिसके यहा मजदूरी का काम करती थी जिसके उपर परिजनो द्वारा संदेह व्यक्त किये जाने पर काल डिटेल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका की मौत गला घोटने से होना पाया गया। जिस पर से थाना सिलवानी में अपराध क्र. 159/24 धारा 302, 201 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर संदेही कमलेश धाकड की तलाश की गई। दौराने तलाश सूचना मिली की संदेही कमलेश धाकड बरेली बस स्टेण्ड के पास शहर छोडकर भागने के फिराक मे ख़डा है जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की गई। जो जुर्म स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल क्रमांक MP38 MM 3502 एवं एक ओपो कंपनी को मोबाईल जिसका सिम नंबर 9589726777 को आरोपी की निशादेही में पेश करने पर जप्त किया गया। तथा आरोपी को अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया जिसे दिनांक 25 जून 24 को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
आरोपी कमलेश धाकड पिता वीरेन्द्र धाकड उम्र 34 साल निवासी बुन्देलखंडी मोहल्ला बरेली से हीरो कंपनी की मोटर साईकिल क्रमांक MP38 MM 3502 एवं एक ओपो कंपनी को मोबाईल जिसका सिम नंबर 9589726777 एक दुप्पटा जप्त किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डी.पी. सिंह, उनि सतेन्द्रसिंह कुशवाहा, सउनि संतोषसिंह रघुवंशी, सउनि नारायणसिंह, प्रआर. नरेन्द्रसिंह रघुवंशी, आर. गोविन्द डोडवे, आर. सुनील रघुवंशी व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

घटना की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे

महिला की पुलिया के नीचे लाश मिली, गला घोटकर की हत्या

Related Articles

Back to top button