क्राइम

पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर किया सनसनीखेज अंधी हत्या कांड का किया खुलासा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिलौड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम दशरमन में घर घर अकेली रह रही 52 वर्षीय महिला नीतू जयसवाल के अंधे हत्या कांड की गुत्थी ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सनसनी खेज हत्याकांड के घटनास्थल का स्वयं निरीक्षण कर घटना से संबंधित सभी पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व स्लीमनाबाद एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में उनके सहयोगी स्टाफ के साथ सघन जांच एवं विवेचना की गई जिसके फलस्वरूप आरोपी शैलेंद्र कुमार पाण्डेय निवासी खितौला (सिहोरा) जिला जबलपुर को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज अंधे हत्या कांड का खुलासा किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 17 जुलाई 25 को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम दरशमन की नीतू जयसवाल की मृत्यु हो गई है। मर्ग कायम कर मृतिका नीतू जयसवाल का पोस्टमार्टम कराया गया जो पोस्टमार्टम उपरांत डॉ द्वारा बताया गया कि मृतिका के सिर में गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ढीमरखेड़ा थाना में अपराध क्रमांक 319 / 25 धारा 103 (1) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमो के फुटेज देखें गए। साथ ही मृतिका नीतू जयसवाल के मोबाइल नंबर का सघन परीक्षण किया गया। वैज्ञानिक अधिकारी एवं फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ द्वारा भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। मृतिका नीतू जयसवाल के पति एवं पुत्रों से पूछताछ की गई। जिन्होंने बताया की नीतू जायसवाल अक्सर बीमार रहा करतीं थीं जो बाहरी हवा एवं झाड़ फूंक पर काफी विश्वास करतीं थीं। झाड़ फूंक के चलते खितौला सिहोरा जिला जबलपुर निवासी झाड़ फूंक करने वाले शैलेंद्र कुमार पाण्डेय से उनका परिचय हो गया । जो शैलेंद्र कुमार पाण्डेय नीतू जयसवाल के घर झाड फूंक करने घर बांधने आदि बाधा को दूर करने आना जाना हो गया था साइबर सेल तकनीकी मदद से शैलेंद्र कुमार पांडे निवासी सितोला को अभिरक्षा में लेकर सघन एवं अत्यंत बारीकी से पूछताछ की गई। जो काफी पूछताछ के उपरांत घटना को किया जाना स्वीकार किया गया। साथ ही बताया कि देशी कट्टे से 5 फायर कर हत्या करने के उपरांत नीतू जायसवाल के अलमारी में रखी कीमती सोने के भी लूटपाट किया है जो आरोपी की निशानदेही पर खटोला सिहोरा से नीतू जायसवाल की अलमारी से लूटे गए जेवरात एक सोने की चेन, सोने एक कंगन, एक सोने का हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी एवं सोने का एक बजनी बीस बिस्कुट जेवरात बजनी लगभग 12 लाख एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का देसी कट्टा विधि वक्त जप्त कर आरोपी शैलेंद्र कुमार पांडे पिता स्वर्गीय तीरथ प्रसाद पांडे उम्र 27 वर्ष निवासी सकरी रेलवे फाटक के पास खितौला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान उप निरीक्षक एमएल करण, विष्णु शंकर जायसवाल, जयचंद उईके , प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, अतुल शर्मा, धर्मवीर सिंह, पंकज सिंह, अजय धुर्वे, देवेंद्र अहिरवार , जागेश्वर कुंजाम, कमोद कोल की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button