शनि की साढ़ेसाती 2023, किस राशि को मिलेगी मुक्ति या राहत, किस को झेलना होगा साढ़े साती या ढैया का कष्ट
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜❀┈┉☆…हरि ॐ…☆┉┈❀⚜
👺 शनिदेव 17 जनवरी 2023 को मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे। इसके बाद से ही वर्ष 2023 में कुछ राशियों को शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी या राहत मिलेगी और कुछ राशियों को अभी और झेलना होगा साढ़े साती या ढैया का कष्ट। आओ जानते हैं कि आपकी राशि के लिए अगला वर्ष कैसा है।
👹 शनि की साढ़ेसाती 2023
🏹 धनु राशि: 17 जनवरी 2023 को धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। शनिदेव की कृपा के चलते सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। घर परिवार में सुख और शांति के साथ ही समृद्धि बढ़ेगी। आपकी राशि पर यह अंतिम चरण चल रहा था।
🐊 मकर राशि: मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती 26 जनवरी 2017 से शुरू हुई थी। यह 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी। लेकिन 2023 में कुंभ में शनि के जाने से मकर राशि वालों को राहत मिलेगी और साल 2023 उनके लिए राहत भरा होकर मिलाजुला असर वाला रहेगा। आपकी राशि पर शनि की साढ़े साती का मध्यम चरण चर रहा है।
⚱️ कुंभ राशि: 29 अप्रैल 2022 को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश हुआ था। फिर 5 जून को शनि इसी राशि में वक्री हुआ। फिर 12 जुलाई को वक्री शनि ने मकर में प्रवेश किया। इसके बाद 23 अक्टूबर को शनि ने मकर में ही मार्गी गति की। अब 17-18 जनवरी 2023 के दरमियान शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर, जहां वह 2025 तक रहेगा। शनि के कुंभ में आने से कुंभ राशि वालों को बहुत हद तक शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी। सोचे गए और अटके कार्य पूर्ण होंगे। आपकी राशि पर साढ़े साती का दूसरा चरण प्रारंभ होगा।
🐬 मीन: मीन राशि पर भी 2023 में शनि की साढ़े साती का साया रहेगा। मीन राशि पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण 29 मार्च 2025 तक चलेगा और इस राशि पर 7 अप्रैल 2030 तक साढ़े साती रहेगी।
👹 शनि की ढैया 2023
👩❤️👨 मिथुन राशि:17 जनवरी 2023 से शनि के मार्गी होने पर मिथुन राशि से पूरी तरह शनि की ढैया का प्रभाव खत्म हो जाएगा। शनिदेव की कृपा के चलते सभी तरह के संकट दूर होकर मनोकामनापूर्ण होगी। आर्थिक हालात में सुधार होगा।
⚖️ तुला राशि:17 जनवरी 2023 से शनि के मार्गी होने पर तुला राशि से पूरी तरह ढैया का प्रभाव खत्म हो जाएगा। तुला राशि पर शनि की ढैय्या 24 जनवरी 2020 से चल रही है। शनिदेव की कृपा के चलते सेहत में सुधार होगा। भूमि और भवन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे।
🦀🦂 कर्क और वृश्चिक:17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करते ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। ऐसे में इन राशि के जातकों को ढाई साल तक सतर्क रहना होगा।


