रायसेन में फिर सर्द हवाओं से परेशान लोग : मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी
चाय-पकौड़ियों की दुकानों में भीड़
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। सोमवार मंगलवार के दिन से सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। मौसम विभाग ने बिजली चमकने के साथ बारिश की चेतावनी दी है।उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम खुला होने के बावजूद बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। सामान्य से तेज चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। दो दिन से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन सर्द हवाओं के चलने से ठंड का असर बढ़ा दिया है। बुधवार को अलसुबह से रायसेन शहर फिर से घने कोहरे की आगोश में समाया।सुबह 9.30 बजे कोहरे की धुंध छटी।लेकिन सर्द भरी हवाओं के सितम का दौर जारी रहा।वहीं, अचानक बिगड़े मौसम किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना था अगर अब बारिश होती है तो फसलों को बहुत नुकसान होगा।
मौसम विशेषज्ञ व कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर डॉ स्वप्निल दुबे ने बताया कि सोमवार मंगलवार से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दौर शुरू हो गया। सीजन में सामान्यतः हवा की गति 4-5 किमी प्रति घंटा रहती है। लेकिन सोमवार मंगलवार के बाद बुधवार को।तेज हवाएं चली। चक्रवाती तूफान के कारण अब अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार बने रहेंगे। ये पूरा सिस्टम पूरी तरह से मौसम के विपरीत बना हुआ है।



