ज्योतिषधार्मिक

14 जनवरी 2025 मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, आज से माघ मास का आरम्भ

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
“ॐ नम:शिवाय”
✡️ 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से माघ मास का आरम्भ होता है, और लिखा है:- माघे मूलक (मुली) भक्षणं न कार्यम्। अर्थात माघ मास में मुली नहीं खाना चाहिए।
🌤️ आज से माघ स्नान का व्रत आरम्भ होता है। इसके जितने भी यम-नियम बताये गए हैं, सभी आज से ही आरम्भ हो जायेंगे। लिखा तो यहाँ तक है, कि – यत्र कुत्रापि यो माघे प्रयागस्मरणान्वित:। करोति मज्जनं तीर्थे सलभेत् गांगमज्जनम्। अर्थात जो कोई व्यक्ति संसार के किसी भी कोने में ही क्यों न रहता हो, माघ मास में वो वहीँ बैठकर अगर प्रयागराज का स्मरण करता हो और सभी विधि के सहित नियमों का पालन करता हो तो उसे गंगा स्नान का फल वहीँ प्राप्त होता है।
⚱️ आज से महाकुम्भ का भी आरम्भ होता है प्रयागराज में। आज ही सूर्य देवता धनु राशी से निकलकर मकर राशी में प्रवेश करेंगे। परन्तु यह मकर की संक्रान्ति आज दोपहर के समय हो रहा है, जिसका समय है :- 03:26 PM बजे इसके बाद ही खिचड़ी, पोंगल अथवा संक्रान्ति का पर्व मनाया जायेगा। दोपहर 03:26 PM से सायंकाल तक पुण्यकाल रहेगा। आज प्रयाग और गोदावरी का स्नान विहित बताया गया है।
👸🏻 आज से निरयन सौम्यायन अर्थात देवताओं का दिन आरम्भ हो जाता है। आज से खरमास की समाप्ति हो जाएगी और शिशिरऋतू का आरम्भ हो जायेगा। आज असं में मघाबिहू, बंगाल में मकरादि और दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से संक्रान्ति का पर्व मनाया जाता है। आज तिल, चावल, तिल के लड्डू, कम्बल और उपानह अर्थात जुते-चप्पल आदि दान करना चाहिए। यह संक्रान्ति का पर्व गुजरात में उत्तरायण के नाम से मनाया जाता है।
🪁 जहाँ बच्चे बूढ़े सभी पतंग उड़कर उत्साह से इस आनंद को मनाते हैं। आज गंगासागर, गोदावरी, प्रयाग के त्रिवेणी में एवं काशी के दशाश्वमेध घाट का स्नान प्रशंसनीय बताया गया है। आप सभी सनातनियों को “माघस्नान, महाकुम्भ, खिचड़ी, मघाबिहू, पोंगल, उत्तरायण एवं मकर संक्रान्ति” के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें।।

Related Articles

Back to top button