धार्मिक

श्रीराम नवमी पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

श्रीराम महायज्ञ का ध्वजारोहण भी आज
सिलवानी।

रामनवमी के अवसर पर रविवार भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा शाम 4 बजे से श्रीराम मंदिर एवं कठिया मन्दिर से निकाली जावेगी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त सम्मिलित होंगे।
नगर के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर जमुनियापुरा के मन्दिर पर आगामी 4 से 8 मई तक होने वाले पंच दिवसीय पंच कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं कलश स्थापना महोत्सव कार्यक्रम की दोपहर 2:30 बजे यज्ञाचार्य नगर खेड़ापति पण्डित संजय शास्त्री के सानिध्य में ध्वज पूजन होगी।
श्रीराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा एवं 4 बजे श्रीराम जानकी मंदिर जमुनियापुरा एवं जानकी रमण साकेतधाम कठिया मन्दिर से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ होगी। दोनों यात्रा शनिचरा मोहल्ला से एकत्रित होकर सोनी मोहल्ला, होलीचौक, बुधवारा बाजार, गांधी चौक होकर श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा पहुँच कर शोभायात्रा का समापन होगा।
हिन्दू उत्सव समिति ने सभी श्रीराम भक्तों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button