धार्मिक
बडी माई मंदिर उमरियापान में विशाल देवी जागरण 15 को
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्राचीन बडी माई मंदिर उमरियापान में 15 अप्रैल दिन शुक्रवार को विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति के बसंत चौरसिया ने बताया कि सुबह कन्याभोज एवं विशाल भंडारे के बाद रात 8 बजे से देवी जागरण का कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल द्वारा देवी गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन समिति ने धर्मप्रिय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।



