देश विदेशधार्मिकमध्य प्रदेश

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

सिलवानी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और हिंसा के विरोध में सिलवानी के बजरंग चौराहे पर हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार और जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ और जिहादी आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही हिंसक घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक हिंदू युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर उसे नग्न अवस्था में फांसी पर लटकाया गया, वहीं एक रिक्शा चालक के साथ भी निर्दयता से मारपीट की गई। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए दबाव बनाने की मांग की। उनका कहना था कि धार्मिक आधार पर हिंसा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे कृत्यों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन वरिष्ठ समाज सेवी महेश नामदेव, श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष नारायण यादव हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी, नीरज जोशी, भूपेंद्र विश्वकर्मा, मन्नू राजपूत, सुशील सोनी, राहुल नामदेव, हीरा कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा दिनेश यादव अलोक रघुवंशी राघवेंद्र कुशवाहा, अनिकेत पुरिया अमर, सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button