रघुवंशी समाज ने मेघालय की घटना को लेकर सौंपा ज्ञापन
रघुवंशी समाज के पदाधिककारियो की दो टूक सोनम रघुवंशी नही मिली तो रघुवंशी समाज करेगी धरना प्रदर्शन
सिलवानी। नवविवाहित राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हाल ही में मेघालय से अचानक लापता हो गए थे। कुछ दिन बाद राजा रघुवंशी का शव एक खाई में मिला। समाज ने इसे निर्मम हत्या बताया है। इसी के विरोध में । रघुवंशी समाज ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार भारत सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि राजा की हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए। हत्यारों को सख्त सजा दी जाए। सोनम रघुवंशी अब तक लापता है। उसका
जल्द पता लगाया जाए। उसे सुरक्षित घर पहुंचाया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सोनम का भाई अपनी बहन की तलाश में मेघालय गया है। उसकी पूरी सुरक्षा की जाए। समाज ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।
दोषियों को कड़ी सजा मिले।
ज्ञापन सौंपने वालों में पटेल महेश सिंह रघुवंशी, वीरेंद्र रघुवंशी मदनपुर, रामेश्वर रघुवंशी बाबूजी, महेंद्र पटेल रम्पुरा, बृजेंद्र सिंह रघुवंशी, महेंद्र पटेल वर्धा, देवेंद्र रघुवंशी सिमरिया, बीरेंद्र रघुवंशी हमीरपुर, राजकुमार रघुवंशी मीडिया प्रभारी,अमित रघुवंशी, राघवेंद्र रघुवंशी, पुष्पेंद्र रघुवंशी ब्रजेश पटेल मेहगवा पवन रघुवंशी, सुजल रघुवंशी सहित कई सामाजिक लोग मौजूद थे।



