क्राइम

ऑटो एवं मोबाइल लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायसेन । पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपियो का गिरफ्तार किया है।
फरियादी शिवकुमार यादव ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा विदिशा रेल्वे स्टेशन से सांची चलने का कहकर उसकी आटो से आये थे जिसे सांची कलारी के आगे चाकू की नोक पर मोबाइल फोन एवं उसका आटो लूटकर आटो में बांधकर ले गये और बालमपुर घाटी में छोड दिया जिस संबंध में फरियादी द्वारा थाना सुखी सेवनिया में रिपोर्ट करने पर थाना सुखी सेवनिया जिला भोपाल पुलिस द्वारा धारा 309/4 का पंजीबद्ध कर असल कायमी हेतु थाना सांची स्थानान्तरण की गई जिस पर थाना सांची में अपराध धारा 309/4 बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे द्वारा प्रकरण का तत्काल खुलासा करने हेतु एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन मे विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं सीसीटीव्ही कैमरो की मदद से आरोपी मनोज उर्फ आर्यन अग्रवाल निवासी श्रीरामनगर इंदौर, गोलू उर्फ मनीष शिवरे निवासी रामनगर इंदौर, अजय कपारिया निवासी स्मृति नगर इंदौर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। लूटे गये माल के संबंध में पूछताछ कर बरामद किया गया। एवं प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
आरोपियो से आटो मेक्सीमा कीमती 3 लाख रूपये एवं वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 5000 रूपये कुल कीमती 30,5000 रूपये जब्त किया गया आरोपियो को पकड़ने में निरीक्षक मानसिंह चौधरी, सउनि राजेश बढगूजर, सउनि सुरेन्द्र सिंह सायवर सेल रायेसन, प्रआर प्रशान्त, प्रआर सुरेश गोहे, सैनिक ब्रजेश शर्मा, सैनिक देवेन्द्र ठाकर का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button