राहुल, अभय का खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतर विश्व विद्यालयीन हॉकी प्रतियोगिता में चयन
चयनित होने पर लोगों, हॉकी खिलाड़ियों ने दी बधाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के हॉकी फीडर सेंटर मण्डीदीप के युवा खिलाड़ी राहुल डागोर और अभय परिहार का चयन पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पुरूष हाकी टूर्नामेंट में हुआ है। वह दोनों युवा हॉकी खिलाड़ी दिनांक 1 से 6 मार्च 2022 ग्वालियर के लिए भोपाल विश्वविद्यालय की टीम में किया गया है । जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी फुटबाल के मास्टर ट्रेनर वीएस बुंदेला बबलू खान ने बताया कि बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल का 18 सदस्यों का दल हॉकी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने ग्वालियर रवाना हो गया है।
रायसेन के मण्डीदीप के इन दोनों खिलाड़ियों के चयनित होने पर जिला कलेक्टर अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, वीएस बुंदेला ने राहुल एवं अभय के साथ ही उनके प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई दी है।



