मध्य प्रदेश

प्रेस क्लब बेगमगंज का हुआ पुनगर्ठन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के पत्रकारों की एक बैठक संगठन के पुनर्गठन को लेकर सर्किट हाउस में पत्रकार सईद नादां की अध्यक्षता में संपन हुई।
बैठक में मौजूद पत्रकारों में शब्बीर अहमद, हरि साहू, बिट्टू यादव, शरद शर्मा, मनोज गुप्ता, राजीव दुबे, उत्तमसिंह ठाकुर, आनंद शर्मा, शानू रैकवार, अमजद खान, मुकेश पाटकर, आकाश गोयल, गोलू कुंडरिया, अनिल सराठे, राशिद खान तुलसीपार, अंकुर श्रीवास्तव, हुसैन जावेद (बिट्टी) इत्यादि सहित अन्य प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बिट्टू यादव को प्रेस क्लब बेगमगंज का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अन्य बिंदुओं पर चर्चा उपरांत आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा ।
सभी साथियों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button