मध्य प्रदेश

चुनौतियों के कठिन रास्ते से गुजर कर तय होता है पत्रकारिता का सफर

श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला स्तरीय सम्मेलन में वक्ताओं ने रखे विचार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । श्रमजीवी पत्रकार परिषद का जिला स्तरीय कार्यक्रम लाइव सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत अतिथियों के स्वागत की परंपरा का निर्वहन किया गया। मंचासीन अतिथियों में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गौंटिया, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष देव शंकर अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, महापौर प्रीति सूरी, कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, समाजसेवी ज्योति दीक्षित, कलेक्टर अवि प्रसाद ,पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष मयंक तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री सूर्य प्रकाश गोस्वामी, उमेश शुक्ला, सी एस शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना चौधरी, जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया आदि मौजूद थे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। वहीं जिला, तहसील क्षेत्रों से कार्यक्रम में सहभागी बने पत्रकारों को भी सम्मान पत्र वितरित किए गए।
अगले क्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा पत्रकारों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और हितों को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। चुनौतियों के कठिन रास्ते से गुजर कर पत्रकारिता का सफर तय होता है यह बात वक्ताओं ने कहा। सभी पत्रकार एकजुट होकर प्रदेश सरकार से अधिमान्यता के मुद्दे पर भी खुलकर बात करें। इसके साथ ही पत्रकार सम्मान निधि की राशि बढ़ाए जाने की मांग करने, ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन करने वाले संवाददाताओं की सुरक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति पर भी विचार करने पत्रकारों का सम्मान ही परिषद आदि विषयों पर भी विचार रखे गए। यह भी कहा गया की श्रमजीवी पत्रकार परिषद पत्रकारों के स्वास्थ्य, आवास और सुरक्षा के साथ ही पत्रकारों के परिवार के बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर सरकार से मांग रखेगी जिसके लिए पत्रकारों को एकजुट होना पड़ेगा। श्रमजीवी पत्रकार परिषद के अजय शर्मा ने पत्रकार भवन की मांग भी प्रशासन से रखी। इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ला, आशीष सोनी, कटनी प्रेस क्लब के संयोजक जितेन्द्र दिवेदी, भवानी तिवारी की विशिष्ठ रूप से उपस्थिति रही सम्मलेन को सफल बनने में परिषद के महासचिव कृपानंद तिवारी, उपाध्यक्ष द्वय अजय शर्मा, पुष्पेन्द्र मोदी, नगर अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, अनिरुद्ध बजाज प्रवक्ता, प्रमोद खम्परिया, प्रकाश जैन लाइम सिटी स्कूल के संचालक सुनील उपाध्याय का विशेष योगदान रहा परिषद के संभागीय प्रतिनिधि रमाशंकर उपाध्याय , सिलौंड़ी के धीरज जैन, अनिल दुबे, जिला और नगर इकाई के समस्त पदाधिकारी व सदस्य, तहसील क्षेत्रों के तहसील अध्यक्ष, सदस्यगण और बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति थी। संचालन शाइस्ता खान व आभार प्रदर्शन अजय त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

Back to top button