क्राइममध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्त में

रिपोर्टर : नसीम अली रायसेन
रायसेन।
चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी 2022 को ग्राम अम्बाड़ी मैं सुनील जाटव पिता प्रेम सिंह जाटव के साथ आरोपी मनफूल अहिरवार उम्र 25 वर्ष ज्ञान अहिरवार उम्र 23 वर्ष पिता नारायण सिंह अहिरवार ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर दी थी जिसमें मनफूल अहिरवार ने सुनील जाटव को धारदार हथियार से सर में मार दिया था जिससे सुनील जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे परिजनों द्वारा भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। वही आरोपी मनफूल अहिरवार एवं ज्ञान अहिरवार दोनों भाई मौके से फरार हो गए थे जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। 20 फरवरी 2022 को सुनील जाटव अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया जिसकी पुलिस को आर एस ओ रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें धारा 326 का इजाफा किया गया पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार सहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा एवं एसडीओपी अदिति भावसार के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश की गई तो अम्बाड़ी के पास पहाड़ पर दोनों आरोपी मनफूल एवं ज्ञान छुपे मिले पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें धारदार हसिया को भी पुलिस ने घर के पीछे से बरामद कर लिया है। जिन पर धारा 294, 323, 324, 506,34 आर एस ओ रिपोर्ट मिलने पर धारा 326 का इजाफा किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी में दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक सुनील लोधी की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button