पर्यावरणमध्य प्रदेश

कुपना में KHF NGO द्वारा पर्यावरण संरक्षण रैली, गांव-गांव जन जागरूकता अभियान

पवई । कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन (KHF) NGO द्वारा पवई विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुपना में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुपना के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अभियान का संचालन KHF की संस्थापक अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल एवं कोर कमेटी सदस्य अंजू सिंगरौल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। संस्था द्वारा पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने हेतु गांव-गांव रैली निकाली जा रही है, जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को पौधारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर जागरूक किया जा रहा है।
रैली में बच्चों ने “पेड़ लगाओ – पर्यावरण बचाओ”, “हरियाली है तो खुशहाली है”, जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ पूरे गांव में पदयात्रा की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं पंचायत क्षेत्र में पौधारोपण भी किया गया।
KHF संस्था की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएं और अपने गांव को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाएं।
कार्यक्रम में शासकीय विद्यालय के शिक्षकगण, ग्रामीणजन, और KHF की सक्रिय टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button