क्राइम

बोलेरो वाहन की स्टेयरिंग टूटी, दीवार से टकराया वाहन, 3 की दर्दनाक मौत

रेत ठेका कम्पनी के कर्मचारी थे कार में सवार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी। जिले के बरही थाना सीमाक्षेत्र से सटे उमरिया जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बड़छड़ में बीती शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात रेत ठेका कंपनी के कर्मचारियों का बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 15 फिट नीचे प्लेंथ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 6 लोगो में 3 युवकों की अकाल मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों का उपचार कटनी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक भिंड जिले के रहने वाले थे, जो रेत ठेका कंपनी में फ्लाइंग स्क्वाट के रूप में कार्यरत थे। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतक वाहन मे दबे हुए थे, जिन्हे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर बरही अस्पताल भेजा गया। इस सड़क हादसे के बाद रेत ठेका कंपनी में मातम पसर गया। घटनाक्रम के बारे में रेत कंपनी के जीएम अभिषेक निगम ने बताया कि स्टेरिंग टूट जाने से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम उपरान्त मृतकों को उनके घर तक भेजने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था के साथ तात्कालिक हर सम्भव मदद की जा रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार बरही थाना क्षेत्र की सीमा से महज 50 मीटर की दूरी पर उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र के बड़छड़ में रेत ठेका कंपनी के कर्मचारियों से भरी बोलेरो वाहन क्रमांक MP 21 CB 1709 अचानक रात करीब डेढ़ बजे अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान की दीवार से टकरा गई। हादसा इतना वीभत्स था कि वाहन में सवार भिंड जिले के परमलाल पिता सुमेर सिंह 38 वर्ष, मनोज कुमार पिता मुंशी सिंह 28 वर्ष लोकेंद्र सिंह पिता नवाब सिंह 35 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मुरैना निवासी सूरज भानसिंह तोमर 31 वर्ष सहित 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना स्थल का मंजर यह बता रहा है कि बोलेरो वाहन की स्पीड बहुत तेज थी। सड़क से बहका वाहन करीब 150 फिट दूर स्थित निर्माणाधीन दीवार से इतनी तेजी से टकराया कि दीवार का आधा मलबा वाहन में और आधा 30 फिट दूर गिरा है। वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन के आगे हिस्से में बैठे मृतक दबे हुए थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया। बहरहाल पंचनामा कार्यवाही उपरान्त मृतकों का पोस्टमार्टम करने की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button