खेल

सांसद कप प्रतियोगिता का समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

फिटनेस और मनोरंजन का अद्भुत संगम हैं। ये महोत्सव युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर- रामपाल सिंह
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ऐसे आयोजन खेल, फिटनेस और मनोरंजन का अद्भुत संगम हैं। ये महोत्सव युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ- साथ ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को भी नया आयाम देंगे। सांसद कप के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। आज के युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यो के लिए करना चाहिए। और नशा सहित अन्य दुर्व्यसनों से दूर रहना चाहिए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय के विशाल मैदान पर नगर एवं ग्रामीण मंडल स्तरीय सांसद कप प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने‌ उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए विजयी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा सांसद कप में जो अच्छा खेले है उन सभी को भी उनके प्रयास के लिए शुभकामनाएं। और जो दूसरे या तीसरे नंबर पर आए हैं वह अपने प्रयास को निरंतर जारी रखें ताकि आगे जाकर वह नंबर वन बन सके।
कबड्डी पुरुष एवं महिला वर्ग प्रतियोगिता नगर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट के नेतृत्व में आयोजित की गई दोनों वर्गों के फायनल में विजेता हिंद अकैडमी बेगमगंज, उपविजेता शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज रहा। कबड्डी पुरुष वर्ग ग्रामीण कि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी के नेतृत्व में आयोजित की गई पुरुष वर्ग में करहौला की टीम विजय रही, उपविजेता तुलसीपार की टीम रही। वही सुल्तानगंज ग्रामीण मंडल की प्रतियोगिता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें मरखंडी की टीम विजयी रही।
क्रिकेट प्रतियोगिता नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान नाइस क्रिकेट क्लब, दूसरे स्थान पर माही आर्मी, और तीसरा स्थान प्राप्त किया इलेवन दाऊ ने। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज प्रथम रहा। ग्रामीण मंडल पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें प्रथम स्थान पर रही कीरतपुर की टीम, द्वितीय स्थान पर मेहगांव टप्पा और तीसरा स्थान हासिल किया खजुरिया ब.ग. ने।
सभी प्रतियोगिताओं की विजेता और उप विजेता टीम को पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने पुरुस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप सोनी शून्य ने किया आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में खेल विभाग शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के तकनीकी सहायकों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के शुरू में मंचासीन अतिथियों नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, एसडीएम सौरभ मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, सीएमओ राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर मण्डल अध्यक्ष अजय जाट , सुरेश ताम्रकार, भगवान सिंह ठाकुर, कमल साहू, राकेश भार्गव, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, गायत्री नगरिया, महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष राजकुमारी शाक्या, सविता भार्गव, हरि नारायण लोधी, खेल समन्वयक शुभाष रैकवार एवं पार्षदगणों में गुलाब राजक, लोकराज ठाकुर, राजीव दुबे , प्रवीण जैन, रवि राज, लक्ष्मी दुबे, कुलदीप लोधी, शालगराम नेमा, राम गोपाल साहू बिट्टू जैन, शोभाराम नगरिया, जनपद सदस्य वीरू यादव, राजेंद्र सोलंकी, भगवान सिंह गौर, अमर सिंह शाक्य, मुकेश लोधी, गुड्डा यादव, सचिन जैन डब्बू, वीरेंद्र ठाकुर, विमल जैन, शहादत अली, मुकेश पाटकर, प्रताप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button