क्राइम

पिकप से लाखों की सागौन जब्त, शिकारियों के जाल से सनसनी

सिलवानी के जंगल में वन माफिया सक्रिय
सिलवानी । सोमवार की रात्रि में सिलवानी वन परिक्षेत्र पूर्व के क्षेत्र बीट बेरखेड़ी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत लाखों रुपए की अवैध लकड़ी जप्त की। कार्रवाई के दौरान लकड़ियों के साथ शिकारियों का जाल भी बरामद हुआ, जिससे वन्यजीव शिकार की आशंका जताई जा रही है।
वन विभाग को शक है कि इस गिरोह में 2 से 4 और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
उप वन मंडल अधिकारी इंदर सिंह बारे के नेतृत्व में, वन परिक्षेत्र अधिकारी आदर्श मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर टीम गठित कर घेराबंदी की और पिकअप वाहन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजा जैन निवासी उचेरा जमुनिया, रामबाबू निवासी महंगवा है। वन विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। संभावना है कि इस अवैध तस्करी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button