क्राइम
अज्ञात महिला की सड़ी गली कई दिनों पुरानी लाश मिलने से फैली सनसनी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथनी के जंगल नर्सरी गेट के पास एक अज्ञात महिला की सड़ी गली कई दिनों पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैली हुई है।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच की बताई जा रही है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नोहटा थाने से एएसआई माधव, प्रधान आरक्षक जितेंद्र, आरक्षक सुनील ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की है, तो वहीं अज्ञात महिला की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है।



