कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेशव्यापार

भीषण आंधी तूफान ने सहजपुर मे मचाई तबाही, खडी पान फसल के साथ बरेजे धराशायी

चौरसिया परिवारो पर मुसीबत का पहाड टूटा
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विनाश लीला का मंजर खडा करने वाला प्रकृति का बबन्डर एक बार फिर सहजपुर में भारी तबाही का निशान छोड गया, दरसल बुधवार की शाम को सहजपुर मे ऐसा विनाश कारी आधी तूफान आया की सब कुछ तहस नहस कर गया इसके भीषण प्रकोप से कोई भी नही बच पाया सबसे ज्यादा क्षति पान बरेजो को हुई जो आधी तूफान की चपेट मे आने से तिनको की तरह उड गये इनमे खडी लाखो की पान की फसल नष्ट हो गई जिससे इन बरेजो पर आश्रित चौरसिया परिवार एक बार फिर सडक पर आ गये जिन लोगो के पान बरेजे आधी तूफान मे नष्ट हुए है उनमे हरिशंकर चौरसिया, कृष्णमुरारी चौरसिया, मोहित चौरसिया, गिरधर चौरसिया सुकराम, राजू, प्रमोद, गोविंद, औमकार, गोपाल, संतोष, संदीप, नन्दराम, मिथलेश, प्रभुदयाल, अनिल, ग्रीस, सीताराम, बृजेश, रामगोपाल, मानु, राजा, अरविन्द, कालु, कमल, परषोतम, राजेश, तुलसीराम चौरसिया आदि के नाम प्रमुख है। बता दे की बरेजो के नष्ट होने की जानकारी जैसे ही प्रशासन हुई दूसरे दिन गुरुवार को एसडीएम देवरी, तहसीलदार व पटवारी मौके पर पहुंचे और उन्होने तत्काल ही कार्यवाही करते हुए बरेजो के हुए नुकसान की सूची बनाना प्रारभ्भ कर दी है। पीडित चौरसिया परिवारो ने शीघ्र आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button