मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी में शिशु नगरी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्टर : विपिन शर्मा
बम्होरी। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में शिशु नगरी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भैया-बहिनों, अभिभावकों एवं नगरवासियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ठाकुर रामपाल सिंह जी राजपूत (पूर्व कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि आदरणीय श्री रामदयाल जी लहरपुरे (सहप्रांत प्रमुख, मध्य भारत प्रांत) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदरणीय श्री राजेंद्र सिंह जी राजपूत (जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला बरेली) रहे। कार्यक्रम में श्री दौलत सिंह जी ठाकुर (अध्यक्ष भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति, जिला रायसेन) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर तरुवर सिंह जी राजपूत (अध्यक्ष जनपद पंचायत सिलवानी) द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, प्रणवाक्षर एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का परिचय आदरणीय श्री लक्ष्मीनारायण जी आचार्य (सदस्य भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति) द्वारा कराया गया। अतिथियों का स्वागत आदरणीय श्री बृजेंद्र सिंह जी रघुवंशी, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी एवं वरिष्ठ आचार्य गोपालदास प्रजापति द्वारा शाल, श्रीफल आदि भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह जी राजपूत ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में संस्कारयुक्त शिक्षा, राष्ट्र निर्माण में विद्यालयों की भूमिका एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात विद्यालय के भैया-बहिनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य राही, पर्यावरण पर आधारित प्रेरणादायक नाटक, नशा मुक्ति पर नाटक, मध्यप्रदेश के गुणगान से भरा नृत्य, नन्हे-मुन्ने भैया बहिनों की मनमोहक प्रस्तुतियां, साहसिक प्रदर्शन, संस्कार का महत्व, जल संरक्षण तथा ‘ए सास बहु नोक-झोंक’ जैसी अनेक आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन रचना लोधी (सहायक आचार्य दीदी) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण आचार्य,मोहन लाल सोनी, रामगोपाल साहू, लक्ष्मण लोधी, किशोर सोनी, मैथिलीशरण आचार्य, ठाकुर तेजसिंह लोधी, सचिव रेवाराम शिल्पी, रामकुमार लोधी मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा, मिथुन लोधी सहित विद्यालय परिवार, नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं संस्कारपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button