मध्य प्रदेश
आपरेशन मुस्कान के तहत उमरियापान पुलिस को मिली कामयावी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना में दिनांक 23,01,25 को प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22 / 2025 धारा 137 ( 2 ) BNS प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
उक्त अपराध के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनु विभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम बनाकर अपहृत नाबालिग बालिका की पतासाजी की जाकर बुधवार को अपहृता को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप, नि, दिनेश तिवारी, कार्य सउनि, गोपाल सिंह राजपूत, कार्य, प्र, आर, अजय सिंह, आरक्षक योगेश पटेल की विशेष भूमिका रही ।



