धार्मिक

श्याम भक्ति की गंगा में डूबा देवरी नगर, लगाया छप्पन भोग

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले की देवरी नगर में कलयुग के अवतारी, शीश के दानी, हारे के सहारे, बाबा श्याम का सतरंगी फागुन उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम श्रद्धा भक्ति भाव से मनाया गया। इसमें बाबा के भजनों का गुणगान जबलपुर से वर्षा यादव एवं उनके साथ गोरखपुर से भजन गायक केशव विश्वकर्मा एवं उनकी टीम ने बाबा श्याम जी के भजन कीर्तन से भक्ति मय कर दिया।
सतरंगी फागुन उत्सव में श्री श्याम सखा परिवार आयोजक संजीव छीपा, भानु, पारस, पराग छीपा परिवार ने बाबा श्याम का आलौकिक पुष्प श्रृंगार, छप्पन भोग, पावन ज्योत, चंग धमाल, पुष्प और केसर की होली, इत्र की वर्षा, श्याम प्रसाद जैसे आकर्षण से सजाया जो नगर देवरी एवं आसपास के क्षेत्रो से आए श्रद्धालुओं ने झूमकर, पुष्प बरसा से, आनंदित मन से भजन सुनाकर श्याम रंग में झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक हुआ कार्यक्रम एनएच 45 देवरी गिरिजा कुंज वार्ड 6 कालोनी में हुआ, वही श्याम सखा परिवार के भक्त विपिन गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष निरंतर ग्यारस को खाटूश्याम सखा परिवार देवरी द्वारा बड़ी ही भव्यता श्रद्धा भक्ति भाव से कार्यक्रम किया जाता है जिससे देवरी नगर एवं आसपास के क्षेत्र के भक्त बढ़ चढ़ कर सम्मिलित होते हैं।
कार्यक्रम में प्रदीप छीपा, जितेन्द्र छीपा, देवेंद्र छीपा, संजीव छीपा, धर्मेंद्र छीपा, राजेन्द्र छीपा, चंद्रकांत छीपा सहित श्याम सखा परिवार एवं बड़ी संख्या में नगर देवरी एवं आसपास क्षेत्र के बच्चे, युवा, महिलाएं पुरुष सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button