कृषिमध्य प्रदेश
किसानों इस बार होगा मोटा मुनाफा : बौर से लहलहाने लगे आम के पेड़
इस बार देशी आम की बंपर पैदावार की उम्मीद
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। गर्मी का सीजन शुरू होते ही आम के पेड़ बौर से पूरी तरह ढंक गए हैं। पेड़ों में नजर आ रहे बौर आने से देशी आम की अच्छी पैदावार का संकेत दे रहे हैं। अप्रैल -मई माह के मध्य तक लोगों को बाजार में देशी कच्चे आम मिलना शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में मौसम अनुकूल है। ऐसे में आम की अच्छी पैदावार की संभावना बन रही है।
आम के पेड़ों में बौर के लदान को देखकर किसान इस बार अंदाजा लगा रहे हैं कि देशी आम कैरी की फसल से मोटा मुनाफा कमाया जा सकेगा। हम आपको यह बता दें कि बौर से लदा आम के पेड़ का यह फोटो तहसील रायसेन के बारला क्षेत्र के एक खेत का है। वहीं गांव के ग्रामीणों का कहना है कि इस बार गांव में मौजूद अधिकांश आम के पेड़ों पर अच्छा खासा बौर दिखाई दे रहा है।



