क्राइममध्य प्रदेश

गौवंशो की हत्या एवं तस्करी के विरोध में हिंदूवादी संगठन का बंद एवं विरोध प्रदर्शन

जिला प्रशासन सहित कई थानो की पुलिस ने संभाला मोर्चा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र की पहाड़ियों में दो दिन पहले ही हिंदूवादी संगठन का हंगामा हुआ था! इस दौरान पत्थरों के बीच में कई दिनों पुराने मवेशियों के कंकाल पाये गये थे! घटना की सूचना पर पहुँचे थे उच्च अधिकारी, कराया गया था उनका पोस्टमार्टम!
कटंगी की पहाड़ियों के बीच में मिले मवेशियों के कंकाल से पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई थीं! कि शुक्रवार की सुबह फिर माहौल ने विकराल रूप ले लिया और हजारों की संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्त्ताओ ने हंगामा शुरू करते हुये पूरा कटंगी क्षेत्र बंद करा दिया ! इस घटना को लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना सहित पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी सूर्यकान्त शर्मा के साथ कई थानो की पुलिस ने धरना स्थल पर जाकर मोर्चा संभाला!
कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकान्त शर्मा उपस्थिति में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओ ने
घटित हुई घटना की निंदा करते हुये ग्रामीण थाना कटंगी क्षेत्र तुल्ला बाबा पहाड़ी कंटगी में मृत जानवरों के अवशेष मिलने पर स्थानीय प्रशासन SDM, SDOP, CMO, तहसीलदार, थाना प्रभारी इन सभी से क्षेत्र में निवास कर रहें लोंगो के दस्तावेज चैक एवं गौ चर भूमि को खाली कराने की बात लिखित रूप से देकर मांग रखी!
बताया गया कि कटंगी क्षेत्र की पहाड़ी में मिले अवशेष मृत जानवरों की कुल संख्या 57 थीं ! ये अवशेष डेढ़-दो माह से लेकर सवा दो वर्ष तक पुराने भी हो सकते है! वहीं प्राप्त अवशेष में अधिकतम पाँच ही गौवंश के मिले है! तीन पसली अवशेष को देखकर यह प्रतीत होता है कि उन्हें धारदार हथियार से काटा गया है! परन्तु यह स्पष्ट नहीं होता है कि उक्त पसली गौवंश की हैं!
साथ ही 57 पशु स्कल के संबंध में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत नहीं होता है कि उन्हें मारा गया है. यह साक्ष्य नहीं मिले हैं कि मौक़ा स्थल पर जानवरों को अवैध ढंग से काटा जाता रहा है!
यह साक्ष्य भी नहीं मिले हैं कि वहाँ मृत जानवरों को लाकर फेंका जाता रहा है! दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में पालतू एवं जंगली जानवर विचरण करते हैं दुर्घटना या सामान्य मृत्यु होने पर शव वहीं पड़े रहते हैं, जो कालान्तर में अवशेष में परिवर्तित हो जाते हैं!
फिर भी प्रकरण में पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। विस्तृत छानबीन और साक्ष्य के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की जायेगी! लेकिन नाराज हिंदूवादी संगठनों एवं बजरंग दल के कार्यकर्त्ताऒ ने कटंगी बंद के साथ विरोध प्रदर्शन एवं चका जाम भी किया! अधिकारियों के समझाने के बाद सभी ने लिखित रूप से जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना को विभाग संयोजक विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सुमित सिंह ठाकुर ने आवेदन सौंपा और अपनी बात रखते हुये आंदोलन को समाप्त किया!

Related Articles

Back to top button