क्राइम
अखिलेश सोनी ने की जीवन लीला समाप्त, बम्होरी में पसरा सन्नाटा
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । बम्होरी थाना क्षेत्र के अखिलेश सोनी उम्र 35 वर्ष बम्होरी निवासी ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
तत्काल स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी ले जाया गया, वहीं थाना बम्होरी पुलिस ने इस घटना को मामले को मर्ग कायम विवेचना में लिया
अखिलेश सोनी द्वारा इस कदम को उठाने से बम्होरी में सन्नाटा पसर गया।
अखिलेश सोनी पढ़े लिखे, खुश मिजाज, मनमौजी, समझदार, किस्म के इंसान थे। जिन्होंने अपने परिवार एवं दो बच्चों के बारे में कुछ भी नहीं सोचा, वही इस घटना से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



