पौधे लगाकर ही उसे न छोड़े, उन्हें बड़ा होने तक भरपूर पोषक तत्व और पानी देते रहें
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । नवजीवन संस्था रायसेन के शिक्षक जीतू शर्मा के नेतृत्व में पौध रोपण और योग पार्क के सामने निकाली तिरंगा यात्रा। इस पौधरोपण अभियान में जिपं सीईओ पीसी शर्मा, शिक्षक जीतू शर्मा, सूर्यप्रकाश सक्सेना, नीरज सक्सेना, भाजपा नेता
उपेंद्र बघेल, नीरज कांकर, आलोक चौबे इंजीनयर राजेश श्रीवास्तव आदि ने अपनी सहभागिता निभाई। सांसें हो रहीं हैं कम आओ पेड़ लगाएं हम….।धरती करती पुकार आओ मिलजुलकर पेड़ लगाकर पर्यावरण को दें बढ़ावा के नारों से शहर गूंजते रहे।
नवजीवन संस्था रायसेन इकाई द्वारा योगा पार्क देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव एवं अंकुर महोत्सव अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम । जिपं सीईओ पीसी शर्मा, संस्था प्रमुख शिक्षक जीतू शर्मा सहित जिज्ञासा संस्था रायसेन के संचालक मुकेश ठाकुर, पूनम मिश्रा और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
बीओजी सचिव डॉ. लक्ष्मीकान्त मरखेड़कर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिपं सीईओ शर्मा शिक्षक जीतू कहा कि पर्यावरण प्रदूषण तेजी से बढ़ पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिसका महिलाओं और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है। प्रोफेशनल डेवलपमेंट जैसे विषयों में भी पौधरोपण पर अधिक से अधिक जोर दिया गया है। यह विषय एक व्यवहारिक विषय है। यह विषय सैद्धांतिक न होकर बल्कि हमारे व्यवहार में निरंतर रहना चाहिए।
पौधों की सरंक्षण दर 90 प्रतिशत
वृक्ष शुद्ध वायु देने के साथ ही हमारे आर्थिक महत्व के भी होते हैं। मैं सभी स्टाफ और विद्यार्थियों से कहना चाहूंगा कि पौधा सिर्फ लगाकर ही हम ना छोड़ दें बल्कि हउन्हें बड़ा होने तक भरपूर पोषक तत्व एवं पानी देते रहें। उन्होंने कहा कि हर वर्ष संस्था में फलदार, छायादार एवं आर्थिक महत्व के पौधे सागवान सहित लगभग 100 पौधे रोपित करते हैं।
जिनकी संरक्षण दर 90 प्रतिशत।नवजीवन संस्था रायसेन के जीतू शर्मा के नेतृत्व में पौध रोपण और योग पार्क के सामने निकाली तिरंगा यात्रा। उपेंद्र बघेल, नीरज कांकर शिक्षक, जीतू शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी सीईओ शर्मा एवं स्वयंसेवकों ने भी सागवान के पौधे रोपे।



