हनुमान मंदिर के सामने संचालित हो रहा स्पा सेंटर, विहिप बजरंग दल ने दर्ज कराई शिकायत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी शहर के पन्ना मोड़ का है जहां एक हनुमान मंदिर के सामने स्पा सेंटर संचालित हो रहा है हनुमान मंदिर आसपास के भक्तो का आस्था का केंद्र है पर जब भक्त हनुमान मंदिर पहुंचते है तो उन्हें स्पा सेंटर के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्पा सेंटर को लेकर लोगो ने अपना विरोध दर्ज कराया है साथ ही विहिप बजरंग दल ने नागरिकों के विरोध को मद्देनजर रखते हुए अनेकों बार बस स्टेंड चौकी पर शिकायत भी दर्ज कराई है। लेकिन आज दिनांक तक पुलिस के द्वारा उस स्पा सेंटर पर कोई भी कार्यवाही सुनिश्चित नही की है आखिर क्यों क्या पुलिस उस स्पा सेंटर के सामने निष्क्रिय है । बजरंग दल संयोजक सौरभ चौरसिया ने बताया की पन्ना मोड में बने हनुमान मंदिर जो हम हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है वहा स्पा सेंटर संचालित होना गलत है जिसे प्रशासन को हटाने की कार्यवाही करना चाहिए कई बार बस स्टेंड चौकी पर शिकायत दी गई है पर आज दिनांक तक पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नही की है देह व्यापार का ये नंगा नाच खुलेआम हनुमान मंदिर के सामने संचालित हो रहा है और प्रशासन इस ओर अपना ध्यानाकर्षण नही करना चाह रहा है।



